Earthquake : अफगानिस्तान और पाकिस्तान में दहशत, लोग बिना जूते-चप्पल पहने बच्चों को लेकर भागे
Earthquake : अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए तेज भूकंप के झटके पाकिस्तान के साथ भारत के भी कई इलाकों में महसूस किए गए. करीब 30 सेंकेड तक आए भूकंप की तीव्रता संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (United States Geological Survey) ने 6.5 आंकी है. काबुल के 50 वर्षीय निवासी खटेरा ने राजधानी में अपने पांच मंजिला अपाटमेंट से बाहर निकलने के बाद बताया, 'यह एक भयानक भूकंप था. मैंने अपने जीवन में पहले कभी ऐसा झटका महसूस नहीं किया था.' वहीं USGS ने कहा कि भूकंप पूर्वाेत्तर अफगानिस्तान में जुर्म के पास केंद्रित था और इसकी गहराई 187 किलोमीटर (116 मील) थी. यह क्षेत्र अक्सर भूकंपों से प्रभावित होता है - विशेष रूप से हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला में, जो यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के मध्य में स्थित है. अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन भूकंप अफगानिस्तान, पाकिस्तान और यहां तक कि भारत के कुछ हिस्सों में में भी महसूस किया गया. अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट किया, "ईश्वर का शुक्र है, अब तक हताहतों की कोई बुर...