Posts

Showing posts from August 5, 2018

Vishwaroopam 2: कमल हासन की विश्वरूपम 2 में एक्शन भरपूर, कहानी कमजोर

Image
movie review Vishwaroopam 2: कमल हासन की विश्वरूपम 2 रिलीज हो गई है। फिल्म में कमल भारतीय खुफिया एजेंसी RAW के जासूस का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में भरपूर एक्शन और ड्रामा है। इसका प्रिक्वल 2013 में रिलीज हुआ था। तब आतंकवाद का प्रभाव पूरी दुनिया में कुछ ज्यादा था। इसलिए तब यह फिल्म प्रासंगिक भी थी। बदलते वक्त में अलकायदा और आईएस जैसे आतंकी संगठन प्रभावहीन होते जा रहे हैं इसलिए फिल्म की कहानी कमजोर नजर आती है। इसकी ओपिनिंग भी अच्छी नहीं हुई। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vZwJLV via IFTTT

भारतीय बल्लेबाजों के बचाव में एंडरसन, बोले- यहां तो हम अपने बैट्समैन पर भी भारी पड़ते

Image
लॉर्ड्स टेस्ट दूसरे दिन 107 रन पर ढेर होने वाली टीम इंडिया का इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बचाव किया। जिमी के नाम से मशहूर इस पेसर ने कहा- जिस तरह के हालात थे, अगर उसमें हम अपने बल्लेबाजों को भी बॉलिंग करते तो उन पर भारी पड़ते। भारत की पहली पारी में एंडरसन ने 20 रन देकर 5 विकेट लिए। पहले दिन का खेल बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दूसरे दिन मौसम तेज गेंदबाजों के अनुकूल था। विकेट से उन्हें काफी मदद मिल रही थी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MyE24b via IFTTT

Kerala Flood & Rain LIVE: केरल में बाढ़-बारिश से हाहाकार, 27 लोगों की मौत; देखें PHOTOS

Image
Kerala Flood & Rain LIVE: दक्षिण भारत के राज्य केरल में इन दिनों विनाशकारी बाढ़ आई हुई है। हालात, ये हैं कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 2 हजार लोग बेघर हैं। आर्थिक नुकसान का तो अभी अनुमान लगाना भी संभव नहीं है। 26 साल बाद यह पहला मौका है जब इडुक्की बांध का कोई गेट खोला गया। और 40 बाद ये पहली बार हुआ कि इस बांध के सभी शटर खोले गए। सेना, एनडीआरएफ और कोस्ट गार्ड की टीमें प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं। DainikBhaskar.com पर आप इस घटनाक्रम के अपडेट्स और PHOTOS देख सकते हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2B0dHuJ via IFTTT

रिटायरमेंट पर बोले धोनी- मेरी निगाहें 2019 वर्ल्ड कप पर, रिवर्स स्विंग परखने के लिए ली अंपायर से गेंद

Image
महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बता दें कि पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम वनडे के बाद धोनी ने अंपायर से गेंद ली थी। इसके बाद मीडिया में कयास लगने लगे थे कि धोनी ने अंतिम वनडे की यादगार के तौर पर यह गेंद अपनी पास रख ली है। धोनी ने इस बारे में कहा- मैंने ये देखने के लिए बॉल ली थी कि हमारे गेंदबाज इससे रिवर्स स्विंग हासिल कर सकते हैं या नहीं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2B69J3Q via IFTTT

अर्जुन तेंडुलकर ने टीम इंडिया को कराई बैटिंग प्रैक्टिस; पहले टेस्ट में इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म सीमर ने किया था परेशान

Image
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुरु होने के एक दिन पहले टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में प्रैक्टिस की। इस अभ्यास सत्र यानी नेट्स सेशन पर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन भी नजर आए। अर्जुन ने विराट कोहली समेत टीम के बाकी बल्लेबाजों को काफी देर तक बॉलिंग की। अर्जुन इस समय इंग्लैंड में ही हैं और उन्हें खास तौर पर नेट्स के लिए बुलाया गया था। बता दें कि इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म सीमर सैम करेन ने पहले टेस्ट के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OlC3Ri via IFTTT

Maruti Suzuki Ciaz facelift: कल से शुरू होगी बुकिंग; 11 हजार की टोकन मनी से कर सकते हैं बुक

Image
मारुति सुजुकी सियाज का अपडेटेड वर्जन (Maruti Suzuki Ciaz facelift) 20 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। इसके लिए बुकिंग कल यानी 10 अगस्त 2018 शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसे 11 हजार रुपए की टोकन मनी के साथ नेक्सा शोरूम या e-Book के जरिए बुक कराया जा सकता है। सियाज के इस वर्जन में कई बदलाव किए गए हैं। कुछ नए फीचर्स और इक्पिमेंट भी जोड़े गए हैं। कंपनी को उम्मीद है कि प्रीमियम सेडान सेगमेंट (A3 premium sedan segment) में नई सियाज के आने के बाद उसका दबदबा बढ़ेगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OVFuPQ via IFTTT

Emoji Chat: उमर अबदुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच ट्विटर चैट, emojis का इस्तेमाल लोगों को आया पसंद

Image
जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर हुई चैट चर्चा का विषय बन गई। यह चैट राज्यसभा के उप सभापति के चुनाव को लेकर हुई। इस दौरान उमर अबदुल्ला ने महबूबा मुफ्ती पर कुछ तंज कसा तो महबूबा मुफ्ती ने उसका जवाब इमोजी के जरिए दिया। बहरहाल, ट्विटर पर एक्टिव लोगों को इनका ये हल्का-फुल्का अंदाज पसंद आया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Oogm3f via IFTTT

IND vs ENG: एंडरसन बोले- कोहली से कड़ी स्पर्धा, पहले टेस्ट में वो मेरी गेंदों पर 17 रन ही बना पाए

Image
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट आज लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है। इस टेस्ट में एक बार फिर नजरें विराट कोहली बनाम जेम्स एंडरसन के मुकाबले पर होंगी। मैच से पहले एंडरसन ने कहा है कि उनके और विराट कोहली के बीच कड़ी स्पर्धा है लेकिन हम एक दूसरे का काफी सम्मान भी करते हैं। एंडरसन ने पहले टेस्ट का जिक्र करते हुए ये भी कहा कि कोहली पहली इनिंग में उनकी गेंदबाजी पर सिर्फ 17 रन ही बना पाए। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KEsg6C via IFTTT

BPCL के चेम्बूर प्लांट में आग, फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया

Image
यहां के चेम्बूर स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के हाइड्रो क्रेकर प्लांट में बुधवार को आग लग गई। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। इस दौरान 9 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, कुछ हिस्सों में अभी भी लपटें निकल रही हैं और दमकल कर्मचारी इन पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OfF3ys via IFTTT

करुणानिधि को अंतिम विदाई के लिए चेन्नई पहुंचीं बड़ी हस्तियां; देखें PHOTOS

Image
डीएमके चीफ एम. करुणानिधि के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर से बड़ी हस्तियां चेन्नई पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बुधवार सुबह चेन्नई पहुंचे। यहां उन्होंने करुणानिधि को श्रद्धांजलि अर्पित की। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि या एम. करुणानिधि का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को चेन्नई में निधन हो गया था। 94 साल के करुणानिधि को उनके चाहने वाले ‘कलाईनार’ के नाम से भी बुलाते थे। देश के सियासी जानकारी इस तमिल नेता को ऐसा शख्स मानते हैं जिसने हमेशा संघर्ष का रास्ता चुना। हालांकि, बाद के दिनों में उनके परिवार में सबकुछ सही नहीं था। करुणानिधि ने 14 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vOxyaj via IFTTT

karunanidhi: 14 साल की उम्र में करुणानिधि ने छोड़ा था घर, 5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे कलाईनार

Image
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि या एम. करुणानिधि का लंबी बीमारी के बाद चेन्नई में निधन हो गया। 94 साल के करुणानिधि को उनके चाहने वाले ‘कलाईनार’ के नाम से भी बुलाते थे। देश के सियासी जानकारी इस तमिल नेता को ऐसा शख्स मानते हैं जिसने हमेशा संघर्ष का रास्ता चुना। हालांकि, बाद के दिनों में उनके परिवार में सबकुछ सही नहीं था। करुणानिधि ने 14 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vsv2Hg via IFTTT

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर के साथ नजर आए सचिन के बेटे अर्जुन तेंडुलकर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

Image
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें अर्जुन इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट के साथ नजर आ रहे हैं। यह एक सेल्फी है जो डेनियल ने खुद क्लिक की है। अर्जुन और डेनियल किसी रेस्तरां में मौजूद हैं। बता दें कि अर्जुन को भारत की अंडर 19 टीम में शामिल किया गया है और उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैच खेले थे। इस सीरीज के बाद अर्जुन इंग्लैंड चले गए। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2njTHJS via IFTTT

दिल्ली के एक स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र से छेड़छाड़, पुलिस ने दो दिन बाद दर्ज किया केस

Image
दिल्ली के एक स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप इसी स्कूल में पढ़ने वाले सीनियर छात्रों पर है। पैरेंट्स का आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्कूल ने तुरंत एक्शन नहीं लिया। बाद में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि छात्र का यौन शोषण कई दिन से स्कूल बस में आते या जाते वक्त किया जाता था। शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mq3d9h via IFTTT

Satyamev Jayate: 15 अगस्त को रिलीज होगी जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते; अक्षय कुमार की गोल्ड से टक्कर

Image
जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी जैसे बेहतरीन कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। जॉन की पिछली फिल्म ‘परमाणु’ सौ करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। लिहाजा, सत्यमेव जयते से भी उनके प्रशंसकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। डायरेक्शन मिलाप झावेरी का है। फिल्म का संगीत पहले ही लोकप्रिय हो चुका है और करप्शन के मुद्दे पर बनी इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी लोगों को पसंद आ रहा है। जॉन की इस फिल्म में भरपूर एक्शन और ड्रामा है। खास बात ये है कि 15 अगस्त को ही अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड भी रिलीज हो रही है। यह हॉकी खिलाड़ी की जिंदगी पर आधारित है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OiJE31 via IFTTT

GOLD में मोनोबिना दास के साथ jazz music पर धमाल मचाते नजर आएंगे अक्षय कुमार

Image
अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्म GOLD 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के एक गाने के बारे में अक्षय कुमार ने मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी। अक्षय ने लिखा- मोनोबिना दास के साथ जैज म्यूजिक पर थिरकने के लिए तैयार रहिए, आज दोपहर 12 बजे। बता दें कि गोल्ड में मौनी रॉय अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभा रही हैं और फिल्म में उनका नाम मोनोबिना दास है। अक्षय कुमार इस फिल्म में हॉकी खिलाड़ी बने हैं। फिल्म जिस दौर की है उस दौर में जैज म्यूजिक काफी चलन में था। शम्मी कपूर की कई फिल्मों में भी आप जैज संगीत का लुत्फ ले चुके हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Oi2xD7 via IFTTT

करुणानिधि के समर्थक मायूस, अपने नेता के बारे में चिंतित लोगों ने सड़कों पर बिताई रात

Image
यहां के कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती डीएमके चीफ करुणानिधि की हालत नाजुक बनी हुई है। 94 साल के करुणानिधि को बीते शुक्रवार यूरिन इन्फेक्शन और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद एडमिट कराया गया था। इस बीच उनके समर्थक हॉस्पिटल के बाहर जमे हुए हैं। सोमवार रात जब हॉस्पिटल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन में ये कहा गया कि डीएमके चीफ की हालत नाजुक होती जा रही है, इसके बाद समर्थकों की तादाद तेजी से बढ़ी। ज्यादातर लोगों ने चेन्नई के फुटपाथ और कावेरी हॉस्पिटल के बाहर ही रात गुजारी। प्रशासन ने अब यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MpRdV6 via IFTTT

Jio GigaFiber broadband सर्विस के लिए 15 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 500 रुपए से शुरू होंगे प्लान

Image
Jio GigaFiber broadband service: जियो की गीगा फायबर ब्रॉडबैंड सर्विस इन दिनों चर्चा में है। माना जा रहा है कि इस एडवांस्ड और बेहतरीन सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। कंपनी ने इस बारे में अब तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कुछ खास प्लान लेकर आ रही है। माना जा रहा है कि ये प्लान 500 रुपए से शुरू होकर 1500 रुपए तक हो सकते हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LYTdaM via IFTTT

Roadies-Splitsvilla के रघु राम ने कैनेडियन सिंगर गर्लफ्रेंड नताली से सगाई की; इंस्टाग्राम पर शेयर किए फोटो

Image
Roadies और Splitsvilla जैसे टीवी प्रोग्राम से मशहूर हुए प्रेजेंटर रघु राम ने अपनी कैनेडियन गर्लफ्रेंड नताली डि लूसियो से सगाई कर ली है। रघु ने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। फोटो के साथ रघु ने कैप्शन में लिखा- देसी बॉयज, कैनेडियन गर्ल। सगाई की यह रस्म कनाडा के टोरंटो में हुई। यहां टीवी सितारे करणबीर वोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू भी मौजूद थे। टीजे ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंगेजमेंट के फोटो शेयर किए हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OL4o4o via IFTTT

छत्तीसगढ़ के सुकमा में एनकाउंटर LIVE: कोंटा में 14 नक्सली मारे गए, सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी

Image
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा और गोलापल्ली में रविवार रात शुरू हुए एनकाउंटर में 14 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से 16 हथियार भी बरामद किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार रात सुरक्षा बलों को यहां बड़ी तादाद में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 14 नक्सली मारे गए। खबर लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी था। DainikBhaskar.com आपको इस खबर पर LIVE UPDATES दे रहा है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ngkuq8 via IFTTT

RRB Admit Card हुआ जारी, ALP & Technicians के पदों पर 9 अगस्त को होगी परीक्षा

Image
Railway Recruitment Board यानी RRB ने 9 अगस्त को होने वाली ALP और Technicians परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र यानी Admit Card जारी कर दिए हैं। यह प्रवेश पत्र आप RRB की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एग्जाम ग्रुप सी (GROUP C) के तहत होगा। परीक्षा का पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड और 15 भाषाओं में होगा। बता दें कि हाल ही में रेलवे ने कहा था कि वह ग्रुप सी और डी के लिए कुल रिक्त पदों की संख्या 26 से 50 हजार कर सकती है। इस बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ncZocp via IFTTT

क्या है जम्मू-कश्मीर में बवाल पैदा करने वाला आर्टिकल 35 A; जानिए इसके बारे में सबकुछ

Image
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों संविधान के अनुच्छेद 35ए को लेकर बवाल मचा हुआ है। राज्य की सियासी पार्टियां और अलगाववादी केंद्र सरकार को धमकियां दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट भी आज इस पर सुनवाई करने वाला है। सवाल ये है कि आखिर इस अनुच्छेद में ऐसा क्या है कि जम्मू-कश्मीर में इसको हटाने का इतना विरोध हो रहा है। अगर ये अनुच्छेद हटाया गया तो इसका क्या होगा या राज्य पर इसका क्या असर पड़ेगा? DainikBhaskar.com आपको इन अहम सवालों के जवाब दे रहा है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KvYXTU via IFTTT