Posts

Showing posts from August 26, 2018

एशिया कप: राजस्थान के हैं 20 साल के खलील अहमद, रफ्तार के मामले में देश के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक

Image
एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में एक नाम ऐसा है जो लोगों को चौंका सकता है। यह नाम है राजस्थान के 20 साल के लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद का। उनके पिता एक कंपाउडर हैं। खलील आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा हैं। खलील ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में अपनी रफ्तार से लोगों को चौंका दिया था। पंजाब के खिलाफ एक मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे और इसमें से एक गेंद 92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी। इसके अलावा खलील लगातार 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करने में सक्षम हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wunIvc via IFTTT

धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल की यमला पगला दीवाना फिर से रिलीज, कॉमेडी का वही पुराना अंदाज

Image
Yamla Pagla Deewana Phir Se: धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल की यमला पगला दीवाना सीरीज की तीसरी फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से रिलीज हो गई है। फिल्म दर्शकों के उस वर्ग को ज्यादा पसंद आ रही है जो कॉमेडी फिल्म के शौकीन हैं। इस सीरीज की पहली फिल्म सुपरहिट रही थी जबकि दूसरी ने औसत कारोबार किया था। अब तीसरी फिल्म से देओल परिवार भरपूर सफलता की उम्मीद कर रहा है। फिल्म में कृति खरबंदा भी अहम रोल में है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2os9rLh via IFTTT

stree movie review: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी स्त्री ने जीता फैन्स का दिल

Image
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ रिलीज हो गई है। कम बजट की यह फिल्म पहले दिन दर्शकों को थिएटर लाने में काफी हद तक कामयाब रही। आमतौर पर हाॅरर और कॉमेडी का साथ लाना आसान काम नहीं माना जाता। इस फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने यह जोखिम लिया और फिल्म वास्तव में इस तरह बनाई कि दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिले। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PWGHH8 via IFTTT

जर्मनी में राहुल: भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर आईएसआईएस का उदाहरण दिया, भाजपा ने आपत्ति जताई

Image
जर्मनी में राहुल: भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर आईएसआईएस का उदाहरण दिया, भाजपा ने आपत्ति जताईजर्मनी में राहुल: भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर आईएसआईएस का उदाहरण दिया, भाजपा ने आपत्ति जताईजर्मनी में राहुल: भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर आईएसआईएस का उदाहरण दिया, भाजपा ने आपत्ति जताईजर्मनी में राहुल: भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर आईएसआईएस का उदाहरण दिया, भाजपा ने आपत्ति जताईजर्मनी में राहुल: भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर आईएसआईएस का उदाहरण दिया, भाजपा ने आपत्ति जताईजर्मनी में राहुल: भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर आईएसआईएस का उदाहरण दिया, भाजपा ने आपत्ति जताईजर्मनी में राहुल: भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर आईएसआईएस का उदाहरण दिया, भाजपा ने आपत्ति जताईजर्मनी में राहुल: भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर आईएसआईएस का उदाहरण दिया, भाजपा ने आपत्ति जताईजर्मनी में राहुल: भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर आईएसआईएस का उदाहरण दिया, भाजपा ने आपत्ति जताईजर्मनी में राहुल: भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर आईएसआईएस का उदाहरण दिया, भाजपा ने आपत्ति जताईजर्मनी में राहुल: भारत में बेरोजगारी के मुद्दे पर ...

Rishabh Pant: विकेट के पीछे कमजोर प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए ऋषभ पंत

Image
नॉटिंघम में अपने टेस्ट कॅरियर का आगाज करने वाले टीम इंडिया के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज एक बार फिर खबरों में हैं। चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई। पंत ने 23 रन बायज (byes) के दिए। जोस बटलर का एक कैच भी छोड़ा। अब सोशल मीडिया पर यह लेफ्ट हैंडर ट्रोल हो रहा है। कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो उनके समर्थन में हैं। डेब्यू टेस्ट में पंत ने सात कैच लिए और बैटिंग में 24 और 2 रन बनाए। टेस्ट कॅरियर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया। देखिए ट्विटर पर लोग ऋषभ की विकेट कीपिंग को लेकर क्या रिएक्शन दे रहे हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2orogxL via IFTTT

Ind vs Eng: इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर बिफरे केविन पीटरसन, पूछा- इन्हें कोचिंग कौन देता है

Image
लंदन. भारत और इंग्लैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में एक बार फिर इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया। दोनों ओपनर विफल रहे। कीटोन जेनिंग्स तो जल्दी आउट हो गए लेकिन दिक्कत एलिस्टर कुक को लेकर ज्यादा है। वो 50 से ज्यादा खेलने के बाद एक गैर जिम्मेदाराना स्ट्रोक खेलकर आउट हुए। बहरहाल, ओपनर ही क्यों इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के पूरे बैटिंग लाइनअप को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने पूछा है कि बल्लेबाजों को कोचिंग कौन देता है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NvAdxc via IFTTT

जम्मू-कश्मीर को खास दर्जा देता है आर्टिकल 35 A; जानिए इसके बारे में सबकुछ

Image
जब भी जम्मू-कश्मीर को लेकर बात होती है तो इसके साथ आर्टिकल 35ए का जिक्र जरूर होता है। इसको लेकर समय-समय पर विवाद और हिंसा होते रहे हैं। राज्य की सियासी पार्टियों के लिए भी यह प्रिय मुद्दा है। सियासी पार्टियां और अलगाववादी केंद्र सरकार को धमकियां दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट भी इस पर सुनवाई कर रहा है। सवाल ये है कि आखिर इस अनुच्छेद में ऐसा क्या है कि जम्मू-कश्मीर में इसको हटाने का इतना विरोध हो रहा है। अगर ये अनुच्छेद हटाया गया तो इसका क्या होगा या राज्य पर इसका क्या असर पड़ेगा? DainikBhaskar.com आपको इन अहम सवालों के जवाब दे रहा है आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KvYXTU via IFTTT

क्या है राफेल डील और क्यों है इस पर विवाद; जानिए इस रक्षा सौदे से जुड़ी अहम बातें

Image
भारत और फ्रांस सरकार के बीच हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी को एक इंटरव्यू के जरिए जवाब भी दिया। लेकिन, विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। दरअसल, करार की शर्तों को गोपनीय रखा गया है। इसलिए, भारत और फ्रांस दोनों ही इसकी कीमत भी नहीं बता रहे। कांग्रेस और राहुल गांधी इसी वजह से सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। बहरहाल, हम यहां आपको इस डील और उससे जुड़े कुछ सवालों के जवाब दे रहे हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2omgG7r via IFTTT

जानिए कब पति को अपनी पत्नी और घर अच्छा नहीं लगता

Image
शास्त्रों के अनुसार किसी व्यक्ति के जन्म से मृत्यु तक 16 महत्वपूर्ण संस्कार बताए गए हैं। इन्हीं संस्कारों में से विवाह संस्कार सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्कार है। विवाह के बाद वर और वधू का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का जीवन पूरी तरह बदल जाता है। अधिकांश परिस्थितियों में विवाह पति-पत्नी दोनों को ही सुख और समृद्धि प्रदान करता है लेकिन कुछ लोग के लिए शादी परेशानियों का कारण भी बन जाती है। किसी पति के लिए पत्नी कब समस्याओं की वजह बन जाती है, इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने एक सटीक नीति बताई है... नीचे दी गई लिंक्स पर भी क्लिक करें... पढ़िए खास चाणक्य नीतियां जानिए हल्दी से जुड़ी ऐसी बातें और उपाय जो बहुत कम लोग जानते हैं ऐसे जानिए किसी भी स्त्री का स्वभाव और आदतें महीने में 2 बार करेंगे सिर्फ ये 1 काम तो दूर हो जाएगा मोटापा ऐसी इंडेक्स फिंगर वाला व्यक्ति होता है किसी राजा के जैसा आटे का ये 1 चमत्कारी उपाय करेंगे तो आप भी हो जाएंगे मालामाल जानिए सोने का समय और दूध, दही से जुड़ी बातें, जिनसे महालक्ष्मी होती हैं अप्रसन्न पति को ऐसे समय में ही मालूम होता है कैसी है... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के ल...

पति को ऐसे समय में ही मालुम होता है कैसी है उसकी पत्नी

Image
पुरानी मान्यताओं के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का माना जाता है। इसी वजह से आज भी पति-पत्नी अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए कई प्रयास करते हैं। वही रिश्ता लंबे समय तक सुख और खुशियां देने वाला हो सकता है जहां दो लोग एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। समझने के लिए एक-दूसरे की परख होना बहुत जरूरी है। यहां जानिए आचार्य चाणक्य ने बताया पत्नी की परख किस समय होती है- नीचे दी गई लिंक्स पर भी क्लिक करें... पढ़िए खास चाणक्य नीतियां ध्यान रखें, ऐसे पुरुषों में होती है कामवासना की अधिकता जानिए दिसंबर-2013 तक किस राशि के लोग हो जाएंगे मालामाल दूध के कमाल जानेंगे तो आप भी मानेंगे दूध भी है चमत्कारी समझिए, हथेली की ये 1 रेखा कर देती है FINAL आप करोड़पति बनेंगे या नहीं ऐसे पुरुषों से ज्यादा आकर्षित होती हैं महिलाएं ऐसे भी जान सकते हैं यदि किसी पुरूष को वैसी शारीरिक कमजोरी है जेब में पैसा भरा रहेगा, शनिवार को करें तेल और रोटी का ये उपाय बहुत कम लोग जानते हैं गायत्री मंत्र की खास बातें और चमत्कारी उपाय नींबू के चमत्कार जानेंगे तो आप भी मानेंगे काम की चीज है... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के ...

ब्रिटिश मीडिया में पृथ्वी शॉ की चर्चा, कहा- उनमें अगला सचिन तेंडुलकर नजर आता है

Image
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट 30 अगस्त से साउथम्पटन में खेला जाना है। माना जा रहा है कि इस मैच में 18 साल के ओपनर पृथ्वी शॉ टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। ब्रिटिश मीडिया में शॉ को लेकर काफी चर्चा है। कुछ अखबारों और टीवी चैनल्स उनकी तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर से कर रहे हैं। इस देश के क्रिकेट प्रशंसक भी पृथ्वी को एक्शन में देखना चाहते हैं। बता दें कि मुंबई के इस ओपनर के मुरली विजय की जगह टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PDcpZX via IFTTT

LIVE: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बुलाई सर्वदलीय बैठक; EVM समेत कई मुद्दों पर चर्चा संभव

Image
देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को देश के राजनैतिक दलों को कई मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि इस दौरान EVM से छेड़छाड़, वीवीपैट और चुनाव धांधली समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत कई विधानसभा चुनावों के दौरान सपा, बसपा और बाकी कुछ पार्टियों ने EVM से छेड़छाड़ और धांधली का मुद्दा उठाया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने एक हैकॉथन का आयोजन कर EVM को हैक करने की चुनौती दी थी लेकिन कोई भी दल इसमें सफल हो नहीं पाया था। बता दें कि चुनाव आयोग ने सोमवार की बैठक के लिए कुल 7 राष्ट्रीय और 51 क्षेत्रीय दलों को आमंत्रित किया है। DainikBhaskar.com आपको इस मीटिंग के बारे में LIVE UPDATES दे रहा है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PHFpQa via IFTTT