केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के उग्रवादियों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पूर्वोत्तर में सक्रिय आतंकवादियों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की. आइलोज में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने जोर दिया कि मिजोरम में शांति बहाली भारतीय लोकतंत्र की जीत का उदाहरण है. शाह ने आज 2,414 करोड़ रुपये की लागत वाली 11 परियोजनाओं में से कुछ का डिजिटल तरीके से उद्धाटन किया और कुछ की आधारशिला रखी. उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूर्वोत्तर के शेष सक्रिय उग्रवादी संगठनों से मुख्यधारा में लौटने, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने और क्षेत्र तथा देश के विकास में योगदान की अपील करता हूं. मिजोरम में शांति स्थापित हो गई है, जहां उग्रवाद हुआ करता था. यह भारत के लोकतंत्र की जीत का अभूतपूर्व उदाहरण है.'' मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने शाह का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी यात्रा केंद्र के साथ राज्य के संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी. शाह ने राज्य में असम राइफल्स बटालियन मुख्यालय के नये परिसर का उद्घाटन भी किया. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर उग्रवाद के साथ-साथ रेल, सड़क एवं हवाई संपर्क की कमी से जूझ रहा था और 2014 में जब मोदी नीत सरकार के...