अपनी शानदार इफ्तार पार्टियों के लिए जाने जाते थे बाबा सिद्दीकी, शाहरुख-सलमान की कराई थी दोस्ती
बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी पर उनके बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर फायरिंग हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उनकी जान बचाई नहीं जा सकी. हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बाबा सिद्दीकी को एक राजनेता के साथ ही अपनी शानदार इफ्तार पार्टियों के लिए भी जाना जाता था. शाहरुख खान और सलमान खान सहित बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रेटी इन पार्टियों में अक्सर नजर आते रहे थे. सलमान खान और शाहरुख खान के बीच झगड़े के बाद उन्हें मिलाने वाले बाबा सिद्दीकी ही थे. दोनों के बीच कैटरीना की बर्थडे पार्टी के दौरान झगड़ा हो गया था और उसके बाद सालों तक दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई थी. हालांकि दोनों सुपरस्टारों की फिर से सुलह कराने का जिम्मा बाबा सिद्दीकी ने ही उठाया था. बाबा सिद्दीकी ने अपनी इफ्तार पार्टी में दोनों के बीच सुलह कराई थी. NCP अजित पवार गुट में हाल ही मे शामिल बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम जियाउद्दीन सिद्दीकी है. बाबा ने मुंबई के एमएम...