Posts

Showing posts from July 29, 2018

MULK 1st day box office collection: ऋषि कपूर-तापसी की मुल्क ने पहले दिन कमाए 1.60 करोड़ रुपए

Image
गंभीर और समाज से जुड़े एक गंभीर मसले पर बनी फिल्म ‘मुल्क’ ने पहले दिन 1.60 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। फिल्म उन लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है जो संवेदनशील विषयों को पर्दे पर उतारते हैं। ऋषि कपूर ने चैलेंजिंग रोल प्ले किया और यह उनका ही कमाल है कि पूरी फिल्म उनके इर्दगिर्द घूमती नजर आती है। साथ में तापसी पन्नू हैं। वो एक वकील का किरदार निभा रही हैं। शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई और उम्मीद है कि वीकेंड में यह अच्छी कमाई करेगी। फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा हैं। इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OJv85p via IFTTT

Fanney Khan: अनिल कपूर-ऐश्वर्या राय की फन्ने खां ने पहले दिन किया 2.15 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Image
अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय के अभिनय से सजी डायरेक्टर अतुल मांजरेकर की फिल्म ‘फन्ने खां’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को कुल 2.15 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। फिल्म को लेकर उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि ‘ए दिल है मुश्किल’ के 2 साल बाद ऐश्वर्या राय बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अगर अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी की बात करें तो दोनों कलाकार 18 साल पहले ‘हमारा दिल आपके पास है’ में नजर आए थे। माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और बेहतर कलेक्शन करेगी। अनिल कपूर फन्ने खां का लीड रोल कर रहे हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ACnqHa via IFTTT

भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे किम जोंग उन? हाथ में मिसाइल और पीछे थे बॉडी गार्ड्स

Image
यहां के एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन यहां दर्शक तब हैरान रह गए जब उन्होंने एक ऐसे लग रहे शख्स को देखा जो उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की तरह लग रहा था। दरअसल, यह शख्स किम जोंग उन का मुखौटा लगाकर और बिल्कुल उन्हीं के तरह के कपड़े पहनकर पहुंचा। उसके पीछे बॉडी गार्ड्स भी थे। हैरानी की बात ये है कि दुनिया को परमाणु हथियारों और इंटर कॉन्टिनेंटल मिसाइल (अंतर महाद्वीपीय) का डर दिखाने वाले इस शख्स के हाथ में मिसाइल भी थी। हां, ये बात जुदा है कि ये मिसाइल महज एक खिलौना थी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mf6KqO via IFTTT

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने बैंक से कैश लूटा; सोपोर में दो आतंकी ढेर

Image
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को आतंकियों ने एक बैंक से 75 हजार रुपए नगद और एक गन लूट ली। घटना कापरां इलाके की है। जानकारी मिलते ही पुलिस और दूसरी जांच एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचीं। पुलिस के एक अफसर ने घटना की पुष्टि की है। इस अफसर के मुताबिक, कापरां इलाके में जम्मू-कश्मीर बैंक की एक ब्रांच है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही हथियारों से लैस कुछ आतंकी यहां घुसे। उन्होंने गार्ड से उसकी 12 बोर की गन छीनी। इसके बाद स्टाफ से 75750 रुपए कैश लूटकर फरार हो गए। आरोपियों की तलाश के लिए घेराबंदी की गई है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2O8lsQH via IFTTT

We initiated the process of NRC when Manmohan Singh was PM: Tarun Gogoi

from The Hindu - News https://ift.tt/2v5luBX