UP: हड़ताल कर रहे बिजली विभाग के 1,332 संविदाकर्मियों को सरकार ने किया बर्खास्त
उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली विभाग ने कर्मचारियों की हड़ताल के बीच संविदा पर काम करने वाले विभाग के 1,332 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. वहीं आंदोलनरत नेताओं ने एक बयान जारी कर चेतावनी दी है कि अगर विभाग से किसी को नौकरी से निकाला या गिरफ्तार किया जाता है तो 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगी. गौरतलब है कि राज्य के बिजली मंत्री एके शर्मा ने दिन में चेतावनी दी थी कि अगर संविदा कर्मी शाम छह बजे तक काम पर नहीं लौटे तो उन्हें आज ही बर्खास्त कर दिया जाएगा. इस बीच बलिया से मिली सूचना के अनुसार, जिला प्रशासन ने विद्युत केंद्र पर तैनाती होने के बावजूद अनुपस्थित मिले दो पर्यवेक्षकों के विरुद्ध शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं, बिजली कर्मियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही और आंदोलनरत नेताओं ने एक बयान जारी कर चेतावनी दी है कि अगर बिजली विभाग के कर्मियों की बर्खास्तगी या गिरफ्तारी की गयी तो 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जायेगी और सामूहिक जेल भरो आन्दोलन प्रारम्भ होगा. बिजली मंत्री शर्मा ने दिन में कहा थ...