Satyamev Jayate: 15 अगस्त को रिलीज होगी जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते; अक्षय कुमार की गोल्ड से टक्कर

जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी जैसे बेहतरीन कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। जॉन की पिछली फिल्म ‘परमाणु’ सौ करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। लिहाजा, सत्यमेव जयते से भी उनके प्रशंसकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। डायरेक्शन मिलाप झावेरी का है। फिल्म का संगीत पहले ही लोकप्रिय हो चुका है और करप्शन के मुद्दे पर बनी इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी लोगों को पसंद आ रहा है। जॉन की इस फिल्म में भरपूर एक्शन और ड्रामा है। खास बात ये है कि 15 अगस्त को ही अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड भी रिलीज हो रही है। यह हॉकी खिलाड़ी की जिंदगी पर आधारित है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OiJE31
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog