LIVE: कुछ देर बाद अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा, लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर अब से कुछ देर बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी हेडक्वार्टर में रखा जाएगा। गुरुवार रात उनके पार्थिव शरीर को 6 कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रातभर रखा गया। दोपहर 1 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो राजघाट तक जाएगी। वहां महात्मा गांधी के स्मृति स्थल के नजदीक 4 बजे अटलजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटलजी की अस्थियां प्रदेश की सभी नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। DainikBhaskar.com अटल जी की अंतिम यात्रा से जुड़ी इस खबर पर आपको LIVE UPDATES दे रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2nLEfX4
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog