नागपुर में भारी बारिश से लोग हुए बेहाल, स्कूल, हॉस्पिटल में भरा पानी

शहर में सुबह से हो रही भारी बारिश और ड्रेनेज सिस्टम के चोक हो जाने की वजह तकरीबन आधे शहर में कमर तक पानी भर गया है। सड़कों पर गाड़ियां डूबी हुई हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश की संभावना को देखते हुए शनिवार को नागपुर के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इन सबके बीच नागपुर के एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों की बस घंटों पानी में फंसी रही। उन्हें निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2u9xIZ6

Comments

Popular posts from this blog