Bihar: कत्ल के आरोपी को भीड़ ने छत से फेंका, 9 लोग गिरफ्तार- video

बिहार के नालंदा में कुछ लोगों ने हत्या के आरोपी एक शख्स को मकान के छज्जे यानी बालकनी से नीचे फेंक दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नालंदा के बिहार शरीफ में हत्या के बाद यह आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। इन लोगों ने इलाके में काफी तोड़फोड़ भी की। इसके बाद कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसे बालकनी से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KSgmKs

Comments

Popular posts from this blog

यूपी सिपाही भर्ती: स्पेशल टास्क फोर्स की निगरानी में पहुंचे पेपर; 32 हजार पदों पर 28 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम