Jammu & Kashmir: जम्मू कश्मीर के सबसे बड़े अखबार राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की दिनदहाड़े हत्या

जम्मू-कश्मीर से एक बेहद दुखद खबर आई है। यहां के सबसे बड़े लोकल अखबार ‘राइजिंग कश्मीर’ (Rising Kashmir) के एडिटर शुजात बुखारी की हत्या कर दी गई है। गुरुवार रात शुजात पर तीन बाइक सवारों ने तब हमला किया जब वो अपने ऑफिस से घर जाने के लिए निकले थे। जिस वक्त हमला किया गया उस वक्त शुजात ने अपनी कार का गेट खोला ही था तभी हमलावरों ने उन पर अंधाधंुध फायरिंग की। बुखारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लाल चौक के पास गुरुवार शाम 7.15 बजे हुए हमले में उनके 2 सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई। एक नागरिक भी घायल हुआ है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ybpHbf

Comments

Popular posts from this blog

यूपी सिपाही भर्ती: स्पेशल टास्क फोर्स की निगरानी में पहुंचे पेपर; 32 हजार पदों पर 28 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम