आतंकी बने बेटे से बुजुर्ग मां-बाप की गुहार- खुदा के वास्ते घर लौट आओ, क्या हमने तुम्हें इस दिन के लिए पैदा किया था?

जम्मू-कश्मीर में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने आतंकी बेटे से घर लौट आने की अपील की है। सोशल मीडिया के जरिए की गई इस अपील में वो कह रहे हैं कि- खुदा के वास्ते घर लौट आओ। क्या हमने तुम्हें इसी दिन के लिए पाला था?, 70 साल के गुलाम मोहम्मद पत्नी के साथ अनंतनाग के पास रहते हैं। पुलिस के मुताबिक इनका बेटा रोशन जमीर करीब एक महीने पहले घर से भागकर आतंकी बन गया। इससे पहले वो JCB ऑपरेटर था, जबकी खुद गुलाम मोहम्मद ट्रेक्टर ड्राइवर हैं। बेटे के गम में दोनों बीमार हो गए हैं। पिछले साल रोशन का चचेरा भाई भी हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। उसने ही रोशन को पहले अपना ओवरग्राउंड वर्कर बनाया और उसके बाद उसे सक्रिय आतंकी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yyMjCH
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog