सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, पिता बोले- न्याय की उम्मीद फिर से जगी
बॉम्बे हाई कोर्ट 19 फरवरी को सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी. यह खबर सुशांत के परिवार और प्रशंसकों के लिए नई उम्मीदें जगाती है, खासकर तब जब पिछले पांच वर्षों से चल रही जांच में अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है. सुशांत के परिवार और प्रशंसकों को अदालत पर भरोसा है और वे न्याय की उम्मीद कर रहे हैं. 'मौत के रहस्य का खुलासा हो सकता' दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि अदालत की सुनवाई से उनके बेटे की मौत के रहस्य का खुलासा हो सकता है. उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि किसी ने अदालत में अपील की है और कुछ लोगों के नाम गिरफ्तारी के लिए बताए हैं. कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें विस्तृत जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अदालत की सुनवाई से कुछ निष्कर्ष निकलेंगे. उन्होंने कहा कि कम से कम इतने लंबे समय के बाद, उन्हें अपने बेटे की मौत के बारे में कुछ जवाब मिल सकते हैं. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के पिता ने कहा कि देर ही सही, लेकिन अब यह जानने का मौका मिल सकता है कि उनके बेटे का कातिल कौन है. ...