दिलजीत दोसांझ के नए गाने के लिरिक्स को लेकर फिर बवाल, वीडियो देख यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- '12 साल के बच्चों...'
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए है. अपने कॉन्सर्ट दिल-लुमिनाटी के चलते दिलजीत बीते दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए थे. दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट के खत्म होने के ठीक एक महीने बाद सिंगर ने अपना नया सॉन्ग 'टेंशन मित्रा नु है नी' रिलीज किया है. इस गाने की लिरिक्स को लेकर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. कुछ यूजर्स दिलजीत के नए गाने के लिरिक्स को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस सिंगर को डिफेंड करने के लिए कमेंट सेक्शन में उतर चुके हैं. 'बैड लिरिक्स' के लिए ट्रोलिंग सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दिलजीत दोसांझ के नए गाने के लिरिक्स को खराब या एवरेज बताते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं. ब्राउन मुंडे टीवी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से दिलजीत के नए गाने का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है. वीडियो के ऊपर नजर आ रहे टेक्स्ट में लिखा है, "भाई 12 साल के बच्चों के लिए गाने बनाते हैं." वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "इस तरह से क्यों कूद रहे हैं? भाई, आप 41 साल के हो." एक तरफ कुछ यूजर्स दिलजीत को ...