यूक्रेन को रूस के खिलाफ मिसाइलों का उपयोग करने दिया जाए? ब्रिटिश पीएम बाइडेन से बातचीत के लिए अमेरिका पहुंचे
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर यूक्रेन को समर्थन देने के अगले कदमों को लेकर बातचीत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करने वाले हैं. दोनों नेताओं के बीच बातचीत का मुख्य विषय यह है कि रूस में लक्ष्यों को भेदने के लिए पश्चिमी मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत दी जाए या नहीं? समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की कई महीनों से अपने सहयोगियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे यूक्रेन को लंबी दूरी की अमेरिकी एटीएसीएमएस और ब्रिटिश स्टॉर्म शैडो सहित अन्य पश्चिमी मिसाइलें रूस में गहराई तक दागने दें, ताकि मास्को की हमले करने की क्षमता सीमित हो सके. न्यूयॉर्क टाइम्स ने यूरोपीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि, अमेरिका यूक्रेन को रूस में लक्ष्यों के खिलाफ लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल को मंजूरी देने के लिए तैयार है, बशर्ते कि इस्तेमाल होने वाले हथियार अमेरिका द्वारा प्रदान किए गए न हों. ...तो पश्चिम का रूस से युद्ध होगा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि अगर यूक्रेन पश्चिमी देशों द्वारा निर्मित ...