NDTV इलेक्शन कार्निवल : BJP का '400 पार' का दावा, कांग्रेस-SP बोली- आएंगे चौंकाने वाले नतीजे
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर एनडीटीवी का खास कार्यक्रम 'NDTV इलेक्शन कार्निवल' (NDTV Election Carnival) में एक बार फिर राजनीति पर चर्चा हुई. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज काका और कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी बात रखी. इस दौरान दीपक सिंह ने अवधी गीतों के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया. भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होता है. लोकतंत्र के इस उत्सव में भाजपा कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ तैयार हैं. हमने संकल्प लिया है कि तीसरी बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सारी सीटें नरेंद्र मोदी की झोली में जाएंगी और पूरा विपक्ष उत्तर प्रदेश में शून्य हो जाएगा. उन्होंने कांग्रेस और समाजदवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब डमरू और बम-बम की आवाज हो रही है, लेकिन एक समय था जब बम फूटने की आवाज हो रही थी. उन्होंने कहा कि आज कहीं पर कोई भी बम ब्लास्ट नहीं हो रहा है. कहीं किसी प्रकार की आतंकी घट...