सलमान खान को धमकी का मामला : मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को राजस्थान से पकड़ा
मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को हाल में यहां उनके कार्यालय में धमकी भरा ईमेल भेजने के सिलसिले में राजस्थान से एक व्यक्ति को पकड़ा है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राजस्थान के रहने वाले व्यक्ति को बांद्रा थाने की टीम ने पकड़ा और उसे मुंबई लाया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि आरोपी धाकड़ राम बिश्नोई (21) जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र के रोहिचा कलां गांव का रहने वाला है. उन्होंने कहा कि वह शस्त्र अधिनियम के एक मामले में जमानत पर है. जोधपुर के पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) गौरव यादव ने कहा कि रविवार को मुंबई के बांद्रा थाने से एक टीम बिश्नोई को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची. यादव ने कहा, ‘‘उन्होंने हमें बिश्नोई को हिरासत में लेने में मदद करने के लिए कहा. हमने उन्हें सहयोग दिया और बिश्नोई को मुंबई पुलिस को सौंप दिया.'' यादव ने कहा कि बिश्नोई को पिछले साल सितंबर में सरदारपुरा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर बाहर था. जोधपुर पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि मारे गए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल भे...