Posts

मास्क न पहनने को लेकर मार्शलों और दो आदमियों के बीच जमकर हाथापाई

मास्क पहनने के नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना न देने पर बेंगलुरु नगर निगम... from NDTV Khabar - Latest https://ift.tt/2GkDktz via IFTTT

ड्रग्स के धंधेबाजों ने माना- नशे में ग्लैमर दिखाने वाले गीतों और फिल्मों से फैल रहा जाल, 56% नशेड़ी खुद ही पेडलर बन गए

Image
(रत्न पंवार) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के बड़े जाल का खुलासा हुआ है। ऐसे माहौल में आईआईएम रोहतक ने एक खास स्टडी की है। पंजाब, गुजरात व दिल्ली की जेलों में बंद 872 ड्रग्स विक्रेताओं से आईआईएम रोहतक के डायरेक्टर प्रो.धीरज शर्मा और उनकी टीम ने 11 सवाल पूछे। ड्रग्स के इन धंधेबाजों में 23 महिलाएं भी थीं। इनमें से 85% ने माना कि नशीली दवाओं को बढ़ावा देने वाले संगीत ने युवाओं में ड्रग्स की खपत बढ़ाई है। 79.36% ने माना कि ड्रग्स का महिमामंडन करने वाली फिल्मों से खपत बढ़ रही है। खास बात यह है कि सभी ग्राहक और खुद ड्रग्स विक्रेता बॉलीवुड के कुछ अभिनेता-अभिनेत्री की नकल कोशिश में लगे रहते हैं ताकि नशे के बाद उनके जैसा काल्पनिक आत्मविश्वास महसूस कर सकें। ड्रग्स का सेवन भी ऐसे फिल्मी संगीत को सुनते समय ज्यादा किया जाता है। युवाओं को ड्रग्स की ओर खींचने में काफी हद तक भद्दे गीतों का हाथ है। इस स्टडी के साथ ही आईआईएम ने ड्रग्स के जाल को रोकने के लिए कुछ सुझाव तैयार किए हैं, जिन्हें मंत्रालय काे भेजा जाएगा। डाॅयरेक्टर का सुझाव: फिल्मों में ड्रग्स व उसकी खपत से जुड़...

गांधी जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट, ऐसे दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गांंधी जयंती के मौके पर ट्वीट कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/3l5MZD8 via IFTTT

लगातार दो मैच हार चुकी चेन्नई के पास जीत का मौका, सनराइजर्स के खिलाफ पिछले 6 में से 5 मैच जीते; ब्रावो और रायडू की वापसी हो सकती हैं

Image
आईपीएल के 13वें सीजन का 14वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। पिछले दोनों मैच हारने वाली एमएस धोनी की टीम के पास जीत की पटरी पर लौटने का मौका होगा। सनराइजर्स के खिलाफ चेन्नई का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले 6 मैचों की बात करें, तो चेन्नई ने 5 में जीत दर्ज की है। वहीं, टीम से बाहर चल रहे अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो को भी टीम में जगह मिल सकती है। शुरुआती 2 मैच हारने के बाद हैदराबाद ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। ऐसे में हैदराबाद चेन्नई के खिलाफ भी अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी। पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद 7वें और चेन्नई 8वें नंबर पर है। आज जीती तो 3 टीमों के खिलाफ 15+ मैच जीतने वाली दूसरी टीम होगी सीएसके सीएसके यदि यह मैच जीत लेती है, तो 3 टीमों के खिलाफ 15 से ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इसके पहले मुंबई इंडियंस ही ऐसा कर सकी है। रायडू और ब्रावो खेल सकते हैं चेन्नई की टीम पिछले 2 मैचों में कुछ प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में फिट होने की स्थिति में अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो की टीम में वापसी हो...

घाटी की मस्जिदों ने 'सदके' के पैसों से ऑक्सीजन मशीनें खरीदीं, जिन मरीजों के पास पैसे नहीं, उन्हें मुफ्त दे रहे हैं

Image
80 साल के पीरजादा गुलाम अहमद दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहेड़ा इलाके में रहते हैं। अगस्त के महीने में अचानक उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई तो अस्पताल ले जाया गया, वहां पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। एक घंटे में उनका ऑक्सीजन लेवल भी डाउन होने लगा, ऊपर से दिल के मरीज वे पहले से थे। ऐसे में अस्पताल में रखना उनके लिए और ज्यादा जोखिम वाला काम था। डॉक्टरों ने सलाह दी कि वे घर पर ही ऑक्सीजन की व्यवस्था करें। पीरजादा के बेटे, खुर्शीद पीरजादा कहते हैं, 'हमने कई जगह किराए पर ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर ढूंढा, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद आनन-फानन में 50 हजार रु का एक ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदा। ऊपर वाले का शुक्र है कि मेरे अब्बा बच गए।' पीरजादा ने तो ऑक्सीजन की व्यवस्था कर ली, लेकिन कश्मीर घाटी में सैकड़ों ऐसे लोग हैं, जिन्हें अस्पताल में बेड और वेंटिलेटर नहीं मिलता है, ऑक्सीजन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कश्मीर के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएचएस में अभी सबसे ज्यादा मरीज न्यूमोनिया के आ रहे हैं और लगभग सभी को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी के लिए ...

लॉकडाउन में नौकरी चली गई तो इंश्योरेंस और लोन देने का काम शुरू किया, पहले ही महीने 1.5 लाख रु का टर्नओवर

Image
संदीप सिन्हा दिल्ली में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते थे। अच्छी-खासी सैलरी थी, सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा तो उनकी नौकरी चली गई। उनके बॉस ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर नौकरी से निकाल दिया। वे 15 दिनों तक सदमे में रहे, 400 से ज्यादा जगहों पर उन्होंने नौकरी के लिए अप्लाई भी किया, लेकिन कहीं से कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया। पहले ही महीने में 1.5 लाख की कमाई की। 35 साल के संदीप ने 2007 में इंजीनियरिंग करने के बाद एक साल तक एक आईटी कंपनी में जॉब किया। इसके बाद उन्होंने एमबीए किया। 2011 में अदानी ग्रुप में उनका प्लेसमेंट हो गया। दो साल तक यहां उन्होंने नौकरी की इसके बाद एक एमएनसी कंपनी में छह साल तक काम किया। इस साल सितंबर में उन्होंने एक नई कंपनी जॉइन की थी। इसी साल अगस्त के अंत में संदीप ने अपना बिजनेस शुरू किया है। संदीप के साथ अभी 10 लोग काम करते हैं। वे कहते हैं कि अगले साल हमारा टारगेट 200 से अधिक लोगों की टीम तैयार करने का है। संदीप कहते हैं कि जब लॉकडाउन लगा तो काम का बोझ बढ़ गया था, सैलरी भी घट गई थी, फ...

कहां गुजरता है आपका दिन? पांच में से चार महिलाओं के रोज 5 घंटे तो घरेलू कामों में ही चले जाते हैं; महिलाओं से ज्यादा सोशल हैं पुरुष

Image
भारत सरकार ने पहली बार टाइम यूज सर्वे (टीयूएस) कराया है। इसमें यह पता लगाने की कोशिश की गई है कि हमारे देश में लोगों के 24 घंटे कैसे बीतते हैं। कितना समय ऐसे कामों में जाता है, जिसका कोई भुगतान नहीं मिलता। वहीं कितना समय सोशलाइजिंग एक्टिविटी में जाता है। मुख्य उद्देश्य था, महिलाओं और पुरुषों की पेड और अनपेड एक्टिविटी में भागीदारी। इस सर्वे का नतीजा यह निकलकर आया कि ज्यादातर पेड वर्क पुरुष करते हैं और महिलाओं का ज्यादातर वक्त ऐसे कामों में चला जाता है, जिसका उन्हें कोई पैसा नहीं मिलता। 81.2% महिलाएं रोज ही तकरीबन 5 घंटे बिना भुगतान वाले घरेलू कामों में लगी रहती हैं। जबकि पुरुषों की भागीदारी सिर्फ 26.1% और वह भी औसत एक घंटा 37 मिनट। आइए जानते हैं इस सर्वे और इसके नतीजों के बारे में... टाइम यूज सर्वे आखिर होता क्या है? टाइम यूज सर्वे एक तरह से लोगों का टाइम ऑडिट है। इससे पता चलता है कि बच्चों की देखभाल, घरेलू कामों, परिवार के सदस्यों की सेवाओं में महिलाओं का कितना समय जाता है। जाहिर है, सारे काम घर और परिवार से जुड़े हैं तो उनका भुगतान भी नहीं होता। यह बताता है कि सीखने, सोशलाइजिंग,...