SCO समिट को लेकर पाकिस्तान की क्या है रणनीति? भारत से क्या चाहती है शहबाज सरकार
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO समिट में शिरकत करने पाकिस्तान पहुंचे हैं. इस्लामाबाद में 15 और 16 अक्टूबर को यह समिट हो रही है. इस बहुपक्षीय बैठक पर जितनी नज़र है, उससे ज़्यादा चर्चा इस बात पर है कि क्या इस समिट के बहाने भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan Relation) के बीच की बर्फ कुछ पिघलेगी? इस चर्चा का आधार बस इतना है कि 2015 के बाद पहली बार भारत के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान का दौरा किया है. हालांकि, एस जयशंकर साफ कर चुके हैं कि वो SCO की बैठक के अलावा पाकिस्तान में किसी और एजेंडे के लिए तैयार नहीं हैं. अब पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज़ ज़ाहरा बलोच ने भी कहा है कि इस बहुपक्षीय बैठक में किसी द्विपक्षीय बातचीत की गुंजाइश नहीं है. दरअसल, भारत से बातचीत शुरू करने को लेकर पाकिस्तान अभी कभी हां और कभी ना की स्थिति में है. वहां के विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. यह साफ नहीं किया गया कि इसमें भारतीय विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी श...