ईरान ने इजरायल पर की मिसाइलों की बारिश, बचाने के लिए आगे आया अमेरिका
ईरान (Iran) ने इजरायल (Israel) पर मंगलवार शाम को मिसाइलों से हमला कर दिया. ईरान का दावा है कि उसने इजरायल पर 400 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. इजरायल में लगातार सायरन बज रहा है. इसके बाद वहां के लोगों ने बंकरों में शरण ले ली है. हालांकि, इजरायल का कहना है कि उसने कई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया है. साथ ही नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा है कि हम सब जरूरी इंतजाम कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिसाइलें दागने के बाद ईरान ने इजरायल को खुली धमकी देते हुए कहा है कि युद्ध का करारा जवाब मिलेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी सेना को इजरायल की मदद करने का आदेश दिया है. इजरायल की तरफ से कहा गया है कि ईरान को इस हमले की सजा भुगतनी होगी. सरकारी प्रवक्ता ने ईरान को मुहतोड़ जवाब देने की बात कही है. वहीं ईरान ने भी और अधिक हमले करने की बात कही है. इजरायल के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि कुछ ही समय पहले ईरान की ओर से इजराइल की तरफ मिसाइलें दागी गईं. इजरायलियों को सतर्क रहने और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का सटीक रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया है. ...