NDTV इलेक्शन कार्निवल : अंबाला में किसान आंदोलन, रोजगार, स्वास्थ्य सबसे अहम मुद्दा; बीजेपी और कांग्रेस में है सीधा मुकाबला
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश भर में प्रचार अभियान चरम पर है. पांच चरण के चुनाव के बाद छठे चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. देश में जनता का मिजाज क्या है इसे जानने के लिए एनडीटीवी की टीम ग्राउंड जीरो पर लगातार पहुंच रही है. NDTV इलेक्शन कार्निवल' (NDTV Election Carnival) के साथ कई राज्यों से होते हुए 9000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर हरियाणा पहुंच चुका है. गुरुग्राम के बाद हमारा अगला पड़ाव हरियाणा में अंबाला रहा. अंबाला लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहा है. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता रहा है. पिछले 2 चुनाव से बीजेपी को इस सीट पर जीत मिलती रही है. एनडीटीवी के इलेक्शन कार्निवल में BJP, कांग्रेस, JJP और INLD के प्रतिनिधि जनता के बीच पहुंचे थे. कार्यक्रम में जनता ने जमकर अपने सवाल को उठाया. बड़ी संख्या में व्यवसायी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे. व्यापारियों ने किसानों के आंदोलन के समाधान की मांग की उन्होंने कहा कि इसके कारण उनका व्यापार चौपट हो रहा है. विपक्षी दल के लोग किसानों को भड़का रहे हैं: बीजेपी प्...