अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियां के शेयर लाभ में, अडाणी एंटरप्राइजेज एक प्रतिशत चढ़ा
अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए. समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. इससे पहले मंगलवार को समूह ने कहा था कि उसका बही-खाता बहुत अच्छी स्थिति में है. समूह की कम से कम छह कंपनियां लाभ में जबकि चार कंपनियां नुकसान में थीं. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, “अडाणी समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण का गिरना जारी रहा और बुधवार को इनमें 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई. समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से चार के शेयर नुकसान में बंद हुए.” उन्होंने कहा, “समूह का एकीकृत बाजार मूल्यांकन 24 जनवरी की तुलना में अबतक 54.9 प्रतिशत गिर गया है.” बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,778.45 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2.02 लाख करोड़ रुपये है. एनडीटीवी के शेयर 4.70 प्रतिशत के उछाल के साथ 197.20 रुपये पर बंद हुए. दिन के कारोबार में इसके शेयर पांच प्रतिशत तक बढ़कर 197.75 रुपये तक गए. इसके अलावा, अंबुजा सीमेंट का शेयर 2.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 344.60 रुपये प...