'यूरोपीय देश इसकी निंदा क्यों नहीं करते' : पाकिस्तान के आतंकवाद पर विदेशमंत्री एस जयशंकर
सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा देने में भूमिका के मद्देनजर पाकिस्तान को ‘आतंक का केंद्र' करार देने संबंधी अपनी टिप्पणी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वह इससे भी कड़े शब्दों का इस्तेमाल कर सकते थे. उन्होंने साथ ही कहा कि दुनिया को आतंकवाद को लेकर चिंतित होने की जरूरत है. पाकिस्तान को अक्सर ‘आतंकवाद का केंद्र' बताने वाले जयशंकर ने आस्ट्रिया के राष्ट्रीय प्रसारक ‘ओआरएफ' को साक्षात्कार के दौरान इसकी (आतंकवाद) निंदा नहीं करने को लेकर यूरोपीय देशों की आलोचना की जो दशकों से जारी है. जयशंकर ने कहा कि आप एक राजनयिक हैं, इसका अर्थ यह नहीं है कि आप बातों को घुमा फिरा कर कहें. उन्होंने कहा,‘‘ मैं ‘केंद्र' से अधिक कड़े शब्दों का उपयोग कर सकता था. इसलिये विश्वास करें कि जो कुछ हमारे साथ घट रहा है, उसको देखते हुए केंद्र अधिक राजनयिक शब्द है. '' विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के लिये ‘आतंकवाद का केंद्र' शब्द के उपयोग पर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही. उन्होंने पाकिस्तान के संदर्भ में कहा, ‘‘ यह एक ऐसा देश है जिसने कुछ वर्ष पहले भारत की संसद पर हमला किया, जिसने मुम्बई शहर...