नमस्कार! सुशांत सिंह की मौत हुई और बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन सुर्खियों में छा गया। रिया-दीपिका-सारा और श्रद्धा समेत कई सितारों से पूछताछ हुई। अब NCB ने बताया है कि इनमें से किसी का भी ब्लड टेस्ट नहीं हुआ है। बहरहाल, शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ। सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है… BSE का मार्केट कैप 174.14 लाख करोड़ रुपए रहा। करीब 59% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही। 2,982 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,768 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,031 कंपनियों के शेयर गिरे। आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क, पुणे में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और हैदराबाद में भारत बायोटेक के प्लांट जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में 370 हटने के बाद पहली बार जिला विकास परिषद (DDC) के चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होगी। राजस्थान के 5 जिलों में (झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर) में शीतलहर का अलर्ट। देश-विदेश 95% तक असरदार स्पूतनिक V की 10 करोड़ डोज हर साल बनेंगी रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड और भारत की दवा कंपनी ...