क्या होती है क्रॉस वोटिंग? जिसने यूपी में सपा और हिमाचल में बिगाड़ा कांग्रेस का खेल
यूपी, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की कुल 15 राज्यसभा (Rajya Sabha Elections 2024) सीटों पर मंगलवार (27 फरवरी) को चुनाव हुए. इनमें से बीजेपी ने कुल 10 सीटें जीत ली हैं. बीजेपी को यूपी की 10 सीटों में से 8 पर जीत मिली. कर्नाटक की एक सीट पर भी पार्टी ने जीत हासिल की. बीजेपी ने हिमाचल की एकमात्र सीट भी जीत ली है. कांग्रेस को कर्नाटक की 3 सीटों पर जीत मिली. यूपी की 2 सीट पर सपा ने कब्जा जमाया. राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से ज्यादा 'क्रॉस वोटिंग' (Cross Voting) शब्द ज्यादा चर्चा में है. यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कर्नाटक-हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस (Congress) के कई विधायकों ने पार्टी लाइन हटकर से वोटिंग किया. आइए जानते हैं क्या होती है क्रॉस वोटिंग? चुनाव में इसका क्या होता है असर? क्रॉस वोटिंग वालों पर पार्टी क्या लेती है एक्शन? क्या होती है क्रॉस वोटिंग? राज्यसभा चुनाव के दौरान हर पार्टी के विधायक अपना मत तय करते हैं. वोटों को पार्टी के मुखिया को दिखाया जाता है. इसके बाद उसे सभापति के पास जमा कर दिया जाता है. जब विधायक अपनी पार्टी के उम्मीदवार की बजाय किसी अन्य पार्ट...