पश्चिम बंगाल के सांसदों, नेताओं को दिल्ली पुलिस ने "घसीटा, बदसलूकी की": तृणमूल कांग्रेस
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि केंद्र से फंड की मांग को लेकर दिल्ली में जारी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन पुलिस ने उसके सांसदों और नेताओं के साथ "बदसलूकी की और उन्हें बेरहमी से घसीटा." केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय पर धरना दे रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने उनसे यह कहते हुए मिलने से इनकार कर दिया कि वे पांच से अधिक प्रतिनिधियों से नहीं मिलेंगी. अपने साथ प्रधानमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री को लिखे गए पत्रों के बंडल लेकर आए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं मंत्री से मिले बिना वहां से जाने से इनकार कर दिया. दूसरी तरफ राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे अपने आफिस में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. आज 02:30 घंटे का समय व्यर्थ गया। आज तृणमूल के सांसदों की प्रतीक्षा करते करते 08:30 बजे कार्यालय से निकली हूँ। मेरी जानकारी के अनुसार तृणमूल के सांसद और बंगाल के मंत्रियों के प्रतिनिधिमण्डल ने कार्यालय में 06:00 बजे ...